फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, नकदी समेत सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष की दुकान में भी चोरी, पुलिस चोरों की पहचान में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया और हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
बजाजा बाजार स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला की रामा कलेक्शन शूटिंग-शर्टिंग के नाम से दुकान है। पुत्र आकाश रोजाना की तरह दुकान बढ़ा कर चला गया। पीछे से चोर दुकान के शटर को जैक के माध्यम से बाहर की तरफ खींचकर दुकान में प्रवेश कर गए। गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपये की नकदी और 16 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब सफाई कर्मचारी बाजार में सफाई करने आया तो शटर टूटा देखा तो उसने इसकी जानकारी पूर्व पालिकाध्यक्ष को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य चोरी की घटना में नंदगांव रोड पर डिग्री काॅलेज के सामने स्थित लेखराज की किराने की दुकान की छत काटकर चोर घुस गए और दुकान से किराने का सामान, गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दोनों ही दुकानें पुलिस पिकेट से कुछ ही दूर हैं। हालांकि चोर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। जिनके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें