कोसीकलां(मथुरा)। गोपाल बाग चौकी पर पुलिस ने एक ट्रक में प्याज की बिल्टी पर बिहार ले जा रहे ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़ी गई शराब की बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई है।
गोपाल बगा पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर ने उन्हें सूचना दी थी कि शाहपुर की ओर से एक ट्रक में प्याज की बिल्टी के नाम पर अवैध शराब की पेटियां भर कर बिहार के लिए ले जाई जा रही हैं।
सूचना के कुछ देर बाद में शाहपुर की ओर से मुखबिर की सूचना वाला ट्रक जैसे ही चौकी पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकवाकर जांच की। ट्रक में पीछे ऊपर प्याज के कट्टे भरे हुए थे, जिन्हें हटवाकर देखा तो उनके नीचे 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पेटी मिली। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा फतेहाबाद निवासी हरबंस, नागौर निवासी चंदर को अवैध शराब के परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि शराब की बदबू प्याज चॉकलेट में कम पाती है। इसलिए ट्रक चालक ने प्याज के कट्टों के बीच में अवैध शराब ले जा रहा था। ट्रक में बिल्टी भी प्याज के कट्टों की ही बनाई गई थी वहीं एक अन्य मामले में कोटवन चौकी पर राहुल जैन निवासी कृष्णा कालोनी आगरा को कार से 35 पेटी अंग्रेजी शराब सहित पकड़ लिया।