फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले रसियन बिल्डिंग में रहने वाले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन की श्रीधाम वृंदावन ट्रस्ट (रशियन इमारत) में फ्लैट लेने के बाद अब ठगा महसूस कर रहे लोगों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को रशियन इमारत में रहने वाले भारतीय और विदेशी लोगों ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिलकर उनके सामने खुद को बेघर न करने की गुहार लगाई लेकिन उन्हें कुछ अधिक आश्वासन नहीं मिल सका है। अब यह लोग हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

माधव दास ने बताया कि उन्होंने इस इमारत में फ्लैट लिया और उसकी रजिस्ट्री कराई। इस इमारत का मालिक गलत है तो उसमें उनका क्या दोष है। प्रशासन इमारत के मालिक के विरुद्घ कार्रवाई करे बिल्डिंग को सीज कर उनको बेघर न करे। रशियन नागरिक एलेक्जेंडर ने बताया कि वह करीब 8 साल पहले भारत आए और यहां रह रहे हैं। रात में बिजली काट दी गई, देर रात बिजली को जोड़ा गया।
इमारत में छोटे-छोटे बच्चे और माताएं-बहनें रहती हैं, उन्हें कितनी परेशान झेलनी पड़ रही है। एलेक्जेंडर ने बताया कि बिल्डर रशियन दंपती क्रीवोनोसोवा नतालिया और उसके पति रोमानोमा योरोस्वलोव के खिलाफ फ्रॉड करने और धोखा देने के मामले में एक 4 अक्तूबर 2020 को थाना कोतवाली वृंदावन में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

करीब २० लोगों पर है रजिस्ट्री
रशियन इमारत में 163 फ्लैट हैं। बताया कि 15 से 20 लोगों के पास ही रजिस्ट्री है जबकि अधिकांश के पास केवल नोटरी किया हुआ स्टांप है। लोग बताते हैं कि इस इमारत में फ्लैट बेचने वालों ने उनसे लाखों रुपये लिए थे। बताया जाता है कि रूसी दंपती ने अपने सहयोगी नवीन कृष्ण दास के साथ राधा टीला के पास 16 अगस्त 2012 को तीन रजिस्ट्री करवाईं। पहली 467 स्क्वायर मीटर, दूसरी 470.91 स्क्वायर मीटर और तीसरी 474.25 स्क्वायर मीटर की। इसके कुछ दिन बाद मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण से उनका मानचित्र भी स्वीकृत हो गया। विप्रा के स्वीकृत नक्शे में बेसमेंट के अलावा तीन मंजिल निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इमारत सात मंजिल बन गई। इस दौरान किसी भी अधिकारी ने यहां आकर नहीं देखा। इधर, याचिकाकर्ता कुनाल ने आरोप लगाया कि रूसी दंपती विदेशी है और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध बीजा नहीं है लेकिन वह फिर भी भारत में रह रहा है।
कई परिवारों ने खाली किए फ्लैट
सील होने की संभावना और बार-बार पुलिस की धमकी के बाद बुधवार को कई लोगों ने फ्लैट खाली कर दिए। वृंदावन कृष्ण भक्ति के लिए आए नीलकंठदास ने बुधवार को अपना फ्लैट खाली कर दिया। वहीं कई विदेशी भी अपने फ्लैट खाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें