फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में होली पूर्ण होने के बाद भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ल रही है। रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में जबरदस्त भीड़ रही। देश के कोने-कोने से आए भक्त आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लेकर मंदिर पहुंचे। सुबह मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ मंदिर में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। हर कोई अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा। इधर, वृंदावन की सड़कों पर लग रहे जाम से रविवार को भी मुक्ति नहीं मिल सकी।
वृंदावन की सड़कें जाम के नाम रहीं। प्रवेश मार्गों से लेकर शहर के अंदर सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। तिराहे-चौराहे पर जाम के से हालात हुए। वृंदावन के अटल्ला चुंगी, इस्कॉन रोड, प्रेम मंदिर के पास, मथुरा वृंदावन रोड आदि स्थानों पर वाहनों की कतार देखी गई। जाम के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें