फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जहां रुके संघ प्रमुख... कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर की दीवार पर लिखे गए अपशब्द, लोगों ने काटा हंगामा

Sat, 19 Oct 2024 10:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत रुके हैं। वहां से कुछ दूरी पर स्थित एक हनुमान मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे गए। पूजा करने पहुंचे लोगों ने देखा तो हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
मंदिर में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को हनुमान मंदिर में लोगों ने हंगामा कर दिया। लोग मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे मिले। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। लोगों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


घटना फरह थाना क्षेत्र के ओल गांव की है। लोगों ने बताया कि वह हर शनिवार को यहां हनुमान चालीसा का पाठ करने आते हैं। लेकिन, अक्सर यहां दीवार पर गालियां लिखी मिलती हैं। आज भी ऐसा ही हुआ। जब वह यहां हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे तो दीवार पर बाहर गाली लिखी हुई थी। इस पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस को सूचित किया। 

बताते चलें कि यहां से लगभग आठ किलोमीटर दूर परखम में संघ प्रमुख मोहन भागवत आए हुए थे। वहां पुलिस व्यस्त थी। ऐसे में पुलिस देर से मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत किया। हालांकि इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने दीवार पर लिखे अपशब्दों को पानी से धुलवा दिया। कहा कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें