फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कानपुर और लखनऊ की बसें कम होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर सवारियों के इंतजार में खड़ी बसें। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड से कानपुर और लखनऊ के लिए यात्रियों को बसें नहीं मिल रही हैं। हाल यह है कि कानपुर जाने वाली बसें आगरा से वापस लौट रहीं हैं। चालक-परिचालक यात्रियों को इस शर्त पर बस में बैठाते हैं कि अगर आगे के लिए सवारियां मिलेंगी तो ही बस आगे जाएगी। ऐसे में गर्मी में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे कानपुर जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्री दीपचंद्र ने बताया कि कानपुर के लिए बस खड़ी हैं लेकिन यात्री 5 होने से चालक और परिचालक आगरा तक ही जाने की बात कह रहे हैं। वहीं यात्री दिनेश दुबे ने बताया कि वह लखनऊ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। लेकिन यात्री कम होने से बस चालक इटावा तक ही बस जाने की कह रहा है।
उन्होंने बताया कि इटावा से आगे उन्हें दूसरी बस बदलनी पड़ेगी। उधर, नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि कानपुर और लखनऊ के लिए 10 बसें इस समय जा रही हैं। अगर कोई चालक-परिचालक आधे रास्ते से बसें वापस ला रहें हैं तो उन्हें सख्त निर्देश दिए जाएंगे। सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। गर्मी में यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें