फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रूट पर यात्री ट्रेन जल्द

Sat, 30 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज-बरेली रूट पर जल्द ही यात्री ट्रेन का संचालन होगा। इसके संकेत शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान दिए। जीएम ने छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने और मथुरा-कासगंज रुट पर पैसेंजर की मांग का संज्ञान लेने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने अधीनस्थों के साथ शनिवार को छावनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने बुकिंग विंडो पर लगी एलईडी की दिशा बदलने, आरक्षण विंडो के नजदीक ट्रेनों की जानकारी देने वाले सूची बोर्ड लगाने, पूछताछ काउंटर पर वॉकमैन लगाने, प्रतीक्षालय में पड़े सोफों पर कवर डालने आदि के लिए दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि भारतीय रेल 26 मई से नौ जून तक रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा मनाने जा रहा है। इससे पहले अधिकारी रेलवे स्टेशनों पर जाकर यात्री सुविधाओं को परख रहे हैं। जीएम ने बताया कि कैंट स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कासगंज-बरेली रूट पर एक और दो जून को सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद कभी भी इस रूट पर यात्री ट्रेन चलाई जा सकती है। इस ट्रैक पर अभी गुड्स ट्रेन चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह, सीनियर डीईएन समन्वयक अजय वार्ष्णेय, डीओएम डॉक्टर हरीश, सीनियर डीईएन द्वितीय गौरव गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

मथुरा-कासगंज रूट पर बढ़ सकती है ट्रेन
जीएम राजीव मिश्र ने कहा कि दैनिक यात्रियों की मथुरा-कासगंज रूट पर पैसेंजर ट्रेन बढ़ाने की मांग का संज्ञान लिया गया है। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश डीआरएम इज्जतनगर सीएम जिंदल को दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें