फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण देव की जयंती पर उमड़े श्रद्ध्ाालु

Sat, 30 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दाऊजी महाराज और रेवती मैया के प्राकट्यकर्ता कल्याणदेव महाराज की 478वीं जयंती दाऊजी मंदिर में मनाई गई। नगर परिक्रमा के दौरान निकाली गई शोभायात्रा और रसिका पागल की भजन संध्या में श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

 
मंदिर में सुबह श्रीदाऊजी महाराज, रेवती मैया और कल्याणदेव महाराज का विशेष अभिषेक और शृंगार किया गया। हवन वेदपाठी ब्राह्मणों ने कराया। इस दौरान दाऊजी महाराज का भव्य फूलबंगला भी सजाया गया। नफीरी वादन के साथ भजनों पर महिलाएं नृत्य कर रही थीं। शाम को जिला जज दिनेश कुमार सिंह, एडीजे बीके लाल और हरीश शर्मा ने प्राचीन मंदिर में सेवार्पण किया।

गोशाला फाटक से बैंडबाजों और नफीरी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शुभारंभ हरीश शर्मा और रिसीवर आरके पांडेय ने किया। भजन सम्राट रसिका पागल की भजन संध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में डॉक्टर घनश्याम पांडेय, श्यामसुंदर पांडेय, बलराम पांडेय, मदनगोपाल पांडेय आदि उपस्थित थे। संचालन बैकुंठनाथ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें