फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मानदेय न मिलने पर पशु मित्रों ने हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पशु चिकित्सा विभाग के मुंहपका-खुरपका टीकाकरण अभियान के दौरान मानदेय न मिलने से नाराज जिले के पशु मित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। पशु मित्रों ने शासन से शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 5 अगस्त को लखनऊ में प्रदेशभर के पशु मित्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजीव भवन पहुंचे पशु मित्रों ने ऑल प्राइवेट पशुधन मित्र कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिलने पहुंचे। उनके न मिलने पर विभाग में मौजूद पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पशु मित्रों का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि जिले में जुलाई 2025 में करीब 150 पशु मित्रों की नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के बाद से पशु मित्र लगातार विभागीय योजनाओं और एफएमडी टीकाकरण अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक नियमित 12,166 रूपये का मासिक मानदेय और अन्य देय का भुगतान नहीं मिल पाया है। संगठन के उपाध्यक्ष पिंकू सिंह ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया है, इसके बावजूद भुगतान लंबित होने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। नियमित मानदेय का प्रस्ताव जल्द मंजूर कर लंबित भुगतान जारी किया जाए। इस दौरान डालचंद शर्मा, चंचल सोलंकी, सोनू, अमर सिंह, गजेंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में पशु मित्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें