फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अपूर्ण प्रार्थना पत्र पूरे करें पक्षकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पक्षकारों को अपूर्ण प्रार्थना पत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अब अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। हालांकि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की लोक अदालत में मामले में समझौते का प्रयास कराया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्थानीय लोक अदालत में दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता कराई गई थी, लेकिन वार्ता विफल हो गई थी। अब फिर से सुप्रीम कोर्ट की लोक अदालत में दोनों पक्षों के बीच वार्ता के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें