फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में तीन माह में फुंक गए 30 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पिछले महीनों में गर्मी और बिजली की मांग के बीच विद्युत व्यवस्था पर दवाब साफ दिखाई दिया। अप्रैल से जून के बीच वृंदावन क्षेत्र में 30 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। विद्युत निगम ने कई स्थानों पर मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति तो बहाल कर दी लेकिन कई क्षेत्रों में ट्रांसफाॅर्मर अत्यधिक लोड के कारण अभी भी हांफ रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने गर्मी में भले ही निर्बाध आपूर्ति के दावे किए पर ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया। कई क्षेत्रों में नया ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होने तक लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। निगम मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति उपलब्ध कराने के प्रयासों में जुटा रहा।
भीषण गर्मी के दौरान एयर कंडीशनर और कूलरों से बिजली की मांग में वृद्धि हुई। अधिक लोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर पर दबाव पड़ा और वह एक-एक कर फुंक गए। विभाग का दावा है कि खराब ट्रांसफाॅर्मर को बदलने और स्थायी व्यवस्था का काम लगातार जारी है। कई इलाकों में ट्रांसफाॅर्मर अभी हांफ रहे हैं।
विज्ञापन

-

गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने के कारण कुछ ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गए थे। जहां से भी सूचनाएं आईं, वहां ट्रांसफाॅर्मर लगवाए गए। कुछ जगहों पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाए।
विज्ञापन

संदीप वार्ष्णेय, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें