फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी से लड़ने में पिछड़े केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य प्राप्त करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला क्षय रोग विभाग में बृहस्पतिवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। कई जगह लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न मिलने पर डीटीओ ने नाराजगी जाहिर की और सुधार के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में अधीनस्थों से स्पष्ट कहा कि मरीजों के परिजनों की स्क्रीनिंग सही तरीके से हो। मरीजों की लोकेशन अपडेट करें।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.संजीव यादव ने जनपद भर की समीक्षा में पाया कि जनवरी से अब तक 1136 मरीज मिले। 72 ऐसे मरीज थे जिनका इलाज शुरू नहीं हो सका। समीक्षा में कहा गया कि तुरंत इन सभी मरीजों को उपचार पर लिया जाए। मरीजों की जियो टैगिंग में बरसाना, गोवर्धन, फरह, वृंदावन, चौमुहां एवं राया क्षेत्र की गति धीमी मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई। डॉ. संजीव यादव ने बातया कि 300 से अधिक मरीजों की बैंक डिटेल उपलब्ध न होने पर निक्षय पोषण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
चौमुहां महिला चिकित्सालय टीबी यूनिट की ओर से मरीजों के परिजनों की स्क्रीनिंग सही तरीके से नहीं की जा रही। मांट एवं कोसी का कार्य संतोषजनक मिला है। जिला समन्वयक आलोक तिवारी ने प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि टैगिंग मथुरा में 80 प्रतिशत हुई है। बैंक डिटेल का प्रतिशत 71, स्क्रीनिंग का प्रतिशत करीब 90 है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीबी की बीमारी को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कार्य चल रहा है। समीक्षा बैठक में डॉ.पारुल मित्तल, अखिलेश दीक्षित, बिहारी लाल, श्याम सुंदर, अनिल कुमार, दुष्यंत, रवींद्र शर्मा, सत्यवीर, पंकज व शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें