फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा अवधि बढ़वाने को ऑन लाइन किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। पद्मश्री व गोभक्त सुदेवी दासी पिछले 40 वर्ष से राधाकुंड में रह कर गोसेवा कर रही हैं। इनकी सुरभि गोशाला में 3000 गोवंश का पालन हो रहा है। सुदेवी दासी की वीजा अवधि 13 जून को समाप्त हो रही है। गोभक्त सुदेवी दासी ने एक सप्ताह पूर्व विदेश मंत्रालय को वीजा अवधि बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसका जवाब आना बाकी है।
विज्ञापन

40 वर्ष पहले श्रीधाम राधाकुंड भ्रमण को आई एक जर्मन युवती कान्हा के प्रिय गोवंश के प्रेम में बंधकर रह गई। सुदेवी दासी जर्मनी माता-पिता की इकलौती संतान है। राधाकुंड में रहकर तीन हजार गोवंश की सेवा कर रही हैं। भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर उन्होंने अपना नाम सुदेवी दासी रख लिया।
गोसेवा के कारण ही विदेशी महिला को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। सूदेवी दासी ने बताया वीजा अवधि बढ़ाने के लिए लखनऊ में ऑनलाइन प्रार्थनापत्र दिया है। भारत सरकार द्वारा अगर उनकी वीजा अवधि नहीं बढ़ाई गई तो तीन हजार गोवंश पर संकट के बादल छा जाएंगे।
विज्ञापन

राधाकुंड की सुरभि गोशाला
कस्बे से एक किमी दूरी स्थित सुरभि गोशाला में तीन हजार गोवंश हैं। 600 गोवंश पैरों से अपाहिज हैं। 80 गोवंश नेत्रों से हीन हैं। गोशाला में नियमित रूप से योग्य व कुशल डॉक्टरों द्वारा घायल गोवंश की मरहम पट्टी की जाती है। गायों का दूध बछड़ों को पिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें