फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मारपीट करने पर एक को दो साल व तीन को 6-6 माह की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सीजेएम की कोर्ट ने मारपीट एवं गाली गलौज करने वाले चार युवकों को मंगलवार को अलग-अलग सजा सुनाई है। कोर्ट ने एक युवक को दो वर्ष तथा 3 युवकों को 6-6 माह के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी के ऊपर अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के रहने वाले गंगाराम के साथ एक सितंबर 2008 की शाम सात बजे के करीब गांव उस्फार निवासी सीशू, संतो, धर्मवीर और नरसी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उनकी पत्नी बचाव को आई तो उसे भी पीट दिया। पुलिस ने गंगाराम की तहरीर पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार को सीजेएम की कोर्ट ने सीशू को दो साल के कारावास तथा 2 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सत्तो, धर्मवीर एवं नरसी को 6-6 माह के कारावास तथा 1-1 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर सभी को एक-एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।



वहीं चेन तोड़ने वाले युवक को दो अलग-अलग मुकदमों में सीजेएम की कोर्ट ने मंगलवार को 38 माह की जेल तथा 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के अशोका सिटी निवासी संजय पचौरी की पत्नी चेतना पचौरी के गले से 9 जून 2022 को घर के सामने से बाइक सवार चेन तोड़कर ले गए। वहीं 11 जून 2022 को विश्व लक्ष्मी नगर निवासी अमित कुमार की पत्नी रिंकी अग्रवाल के गले से बाइक सवारों ने चेन तोड़ ली। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 15 जून 2022 को चेन तोड़ने के आरोप में गोविंद नगर के डीग गेट स्थित निवासी छोटू उर्फ नासिर उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया। वह तभी से जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें