फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: काम पर लौटने लगे परदेसी, ट्रेनों में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रक्षाबंधन का त्योहार मना कर वापस जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। भीड़ में दुश्वारियां झेलते हुए यात्रा करना लोगों की मजबूरी बन गई है। दिल्ली, भोपाल, अहमदाबाद, हरियाणा सहित अन्य बड़े शहरों की ओर जाने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट नहीं मिल रहा है। मजबूरी में लोग जनरल कोच में यात्रा कर रहे हैं। रक्षाबंधन के तीन दिन बाद जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस पहुंची तो ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन


त्योहार मनाकर यात्रियों का लौटना प्रारंभ हो गया है। दिल्ली जा रहे यात्री अनुपम ने बताया कि स्टेशन पहुंचा तो भीड़ देख कर मन विचलित हो गया। छाता निवासी आशु सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद भाई को छोड़ने के लिए दिल्ली जा रहा हूं। बोगी के अंदर का हाल यह है कि इंसान हिल भी नहीं सकता। वहीं जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों का कहना था कि सभी ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं।

उधर, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर आने-जाने का टिकट कराने वाले यात्रियों को 20 प्रतिशत छूट मिली, इसलिए उन्होंने पहले ही रिवर्जेशन करा लिए थे। इसलिए अब सभी कोचों में वेटिंग चल रही है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा की त्योहार मना कर वापस जाने वाले यात्रियों के कारण सभी गाड़ियां भरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें