फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक और डेंगू का मरीज मिला, स्वास्थ्य टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/ सुरीर। मथुरा के कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार को डेंगू का एक मरीज मिला है। मलेरिया विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां 12 वर्षीय बालक को डेंगू हो गया।
विज्ञापन


वहीं भिदौनी गांव में चिकनगुनिया बुखार फैलने की सूचना पर नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 85 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया और खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को दवा वितरण की।

एक मरीज को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया है। गांव भिदौनी निवासी बबलू बघेल ग्राम पंचायत सदस्य की पहल पर गांव में शिविर लगाकर दवा वितरित की। चिकित्सकों की टीम में डाॅ. गोविंद, हेमराज चौधरी, भरत भूषण, एलटी शिवम, एलटी अरनेश गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें