फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग: जीजा ने गुस्से में आकर जड़ा था थप्पड़, इसलिए रात में कर दिया कत्ल

Sat, 13 Jul 2024 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

महिला के चचेरे भाई ने उसके पति की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद जीजा द्वारा उसे थप्पड़ जड़ने के बाद शुरू हुआ था। 

 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली के गांव तरौली जनूबी में 19 जून की रात घर के बाहर सो रहे वीरेंद्र की एक थप्पड़ के गुस्से के बदल में ससुरालियों द्वारा किए गए हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि महेश पुत्र राधेश्याम निवासी बवरोद, अछनेरा, आगरा को गोवर्धन चौराहा, छाता कस्बा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महेश वीरेंद्र की पत्नी का चचेरा भाई है। 19 जून की शाम वीरेंद्र और उसकी पत्नी गुड़िया से उसका विवाद हो रहा था। महेश उसी समय बहन की ससुराल पहुंचा था। महेश ने वीरेंद्र का विरोध किया था।

वीरेंद्र ने उसको थप्पड़ मार दिया था। वह अपने गांव लौट गया था। वहां उसने खुद को पड़े थप्पड़ के बारे में जानकारी दी। इसी पर गुस्साए वीरेंद्र के ससुरालियों ने देर रात आकर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन


वीरेंद्र की पत्नी गुड़िया और उसकी बहन कमलेश सहित प्रभू पुत्र बालकिशन उर्फ बालो निवासी बवरोद, अछनेरा, आगरा, सूरज पुत्र ऊधम सिह निवासी नौगांव, छाता, हेमंत उर्फ रोहित पुत्र हाकिम सिंह निवासी नौगांव, छाता, राहुल पुत्र बच्चू सिंह निवासी नौगांव, छाता, प्रदीप पुत्र कन्हैया निवासी नौगांव, छाता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें