फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 50 हजार की चौथ मांगने के आरोप में एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नंदगांव रोड पर लगे मेले में कर्मचारी से 50 हजार रुपये चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा समेत पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद निवासी सुमित गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि नंदगांव रोड पर शासन से अनुमति लेकर मेला लगाया गया था। बुधवार को मेले के उद्घाटन से पूर्व दोपहर में 12 बजे दो युवक बाइक पर आए और गेट पर मौजूद कर्मचारी समीर से 50 हजार रुपये चौथ न देने पर तमंचा दिखाकर और जान से मारने की धमकी देकर मेले को बंद कराने की धमकी देते हुए भाग गए।

मेले परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की पहचान गांव दहगांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ पिंटू, अपने साथी गांव फालैन निवासी कपिल के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले में वांछित धर्मेंद्र उर्फ पिंटू को चेकिंग के दौरान नंदगांव रोड 132 केवीए बिजलीघर के समीप से तमंचा, कारतूस के साथ पकड़कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें