मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा 6 दिसंबर को शौर्य दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मूल गर्भगृह पर दीपदान का एलान किया है। इसके लिए पूरे देश से करीब 2 हजार से अधिक कार्यकर्ता मथुरा पहुंचेंगे।
न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को वार्ता के दौरान कहा कि 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मूल गर्भगृह पर 2 हजार से अधिक कार्यकर्ता हर हाल में लाखों दीपकों से दीपदान करेंगे। कहा कि हिंदूवादी सरकार सनातनियों का स्वाभिमान बरकरार रखने के लिए तत्काल व्यवस्था करे। प्रशासन को इसमें पूर्ण सहयोग करना चाहिए। यदि प्रशासन इसमें कोई व्यवधान डालता है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।
राष्ट्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी कन्हैया लाल ब्रजवासी ने कहा कि दीपदान के लिए पूरे देश से हिंदू जनमानस 6 दिसंबर को मथुरा आ रहा है। प्रदेश संयोजक दिवाकर सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष डॉ. हरीश चंद, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री सुजाता सिंह, प्रदेश मंत्री संगीता सारस्वत आदि मौजूद रहे।