फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पनीर प्लांट पर छापा, 200 लीटर दूध कराया नष्ट

विज्ञापन
मथुरा। एक प्लांट पर चेकिंग करते टीम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को कोसीकलां क्षेत्र में हाईवे स्थित सिंघल डेयरी प्लांट पर छापा मारा गया।
विज्ञापन


मिलावट की आशंका होने पर पनीर, दूध, क्रीम तथा परिसर में रखे हुए अपमिश्रक रिफाइंड पाम ऑयल का एक-एक नमूना लिया गया। साथ ही लगभग 200 लीटर दूषित दूध को मौके पर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


डेयरी संचालक मौके पर लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका। परिसर में मानकों को ताक पर रखकर पनीर का निर्माण किया जा रहा था, जिसको लेकर संचालक को नोटिस देते हुए पनीर प्लांट को सीज किया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. गौरी शंकर द्वारा यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें