मथुरा। कोरोना संक्रमण से फरीदाबाद के अस्पताल में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं जनपद में 391 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
बताया जा रहा है कि मथुरा शहर के डैंपियर नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमण के बाद परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तबियत बिगड़ने पर उन्हें फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मंगलवार को वृद्ध की मृत्यु हो गई। इसके साथ जनपद में 391 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें मथुरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह के 27 किशोर भी संक्रमण के शिकार हुए हैं।
वहीं महिला शरणाश्रम की 6 महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं। इसके साथ वृंदावन, छाता, नौहझील, राया, गोवर्धन, मांट, फरह में भी कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बातया कि जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पांच हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके साथ टीकाकरण को और गति देने का प्रयास किया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में तीन मौते हों चुकी हैं।