फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद न होने से अधिकारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद न होने से खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारी परेशान हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उनके द्वारा किसानों के साथ बातचीत की जा रही है लेकिन सरकारी समर्थन मूल्य कम होने के कारण किसान अभी क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से सरकार द्वारा किसानों को गेहूं खरीदने के लिए जनपद में कुल ८१ क्रय केंद्र खोले हैं। इन क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा समर्थन मूल्य २०१५ रुपये प्रतिमाह रखा गया है लेकिन रूस-यूक्रेन युद्घ के कारण गेहूं व्यवसायियों द्वारा समर्थन मूल्य से काफी अधिक भाव में किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। जिसके चलते किसान गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच रहे हैं।
इस संबंध में शासन स्तर से लगातार समीक्षा जारी है। प्रत्येक दिन की रिपोर्ट खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा भेजी जा रही है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि हम किसानों से बातचीत कर कोशिश कर रहे हैं कि वह सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें