फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजोत्सव की तैयारियों को पूरा करने में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। छह महीने के बाद एक बार फिर से वृंदावन कुंभ मेला स्थल रोशन होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कुंभ मेला क्षेत्र में दस दिवसीय ब्रज रजोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक समारोह होंगे। मेला क्षेत्र में मंच पर कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। मेले की तैयारियों को लेक रजिला प्रशासन दिन रात एक किए है। सड़क निर्माण से लेकर जल की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद वृंदावन के यमुना किनारे देवराहा बाबा घाट पर कुंभ मेला क्षेत्र में 10 से 19 नवंबर तक ब्रज रजोत्सव में ब्रज संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रजोत्सव में ब्रज संस्कृति से संबंधित धार्मिक, परंपरागत, लोक नृत्य के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस परिसर में सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया जा रहा है।
इस मंच के माध्यम से ब्रज के कलाकार अपनी प्रतिभा प्रदर्शन कर लोगों को ब्रज की लोक कला से रूबरू कराएंगे। रजोत्सव की तैयारियों के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारी दौरा कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युतीकरण, पार्किंग आदि के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के एक्सईएन राजीव कालरा ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। खंभे लगा दिए गए हैं, अब तारों का काम रह गया है। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि रजोत्सव में तमाम गतिविधियां की जाएंगी। एक बार फिर कुंभ मेला परिसर में रौनक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें