फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब अस्थायी टिनशेड के नीचे किया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मथुरा। चिता के ऊपर अस्थायी टिनशेड लगाकर अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। फरह क्षेत्र बुधवार को फिर बारिश से बचने अस्थायी छत बनाकर अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया। गांव हृदय के ग्रामीणों को बारिश के मौसम में अस्थायी टिनशेड लगाकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को हृदय गांव के निवासी श्यामलाल (75) की मृत्यु हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोगों ने खेत में चिता के ऊपर अस्थायी टिनशेड लगाकर अंतिम संस्कार किया। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान रामसरन ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में पांच गांव हैं। मगर, किसी भी गांव में स्थाई श्मशान स्थल नहीं है। इससे बारिश में अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी होती है। वह अधिकारियों को जल्द ही श्मशान स्थल निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्ताव देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को फरह क्षेत्र के ही गांव पींगरी के लोगों को बारिश में तिरपाल तानकर मृतक महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें