फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीच बचाव करने आए दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के भगत सिंह पार्क में सगे भाइयों पर चाकू से प्रहार करने वाले युवकों को पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर सकी है। घायलों के भाई की तहरीर पर दो नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है, लेकिन उनके घर की जानकारी पुलिस को नहीं लगी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम को भगत सिंह पार्क में कुछ युवक एक लड़के को पीट रहे थे। कठौती कुआं निवासी मनीष और उसके भाई सनी ने लड़के को बचाने के लिए बीच बचाव का किया तो हमलावरों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से प्रहार कर दोनों को घायल कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने घायल भाइयों का मेडिकल कराया। पूछताछ में दोनों भाई केवल इतना बता सके हैं कि मारपीट करने वालों में बादल और नितिन नामक युवक शामिल थे। वह कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। पुलिस ने घायलों के भाई सोनू सागर की तहरीर पर लाठी डंडों से पीटने और धारदार हथियार से प्रहार करने के आरोप में नितिन और बादल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की पहचान करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें