फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तेजपाल अब सपा में, बेटा अतुल प्रत्याशी

Sun, 22 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
अतुल
विज्ञापन
छाता से राष्ट्रीय लोक दल के विधायक और पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा ने उनके बेटे अतुल सिंह को छाता से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


तेजपाल सिंह ने सपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर अपने बेटे अतुल के लिए छाता सीट से टिकट की मांग की थी। सीएम के समक्ष पिता-पुत्र सपा में शामिल हो गए। इस सीट से सपा ने शुक्रवार को ही लोकमणिकांत जादौन को उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश ने 24 घंटे में ही घोषित प्रत्याशी बदलते हुए अतुल सिंह को टिकट दे दिया।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और विधान परिषद सदस्य अरविंद सिंह ने अतुल को फार्म-ए व फार्म-बी दे दिया है। मथुरा में अब इस सीट पर मुकाबला रोचक हो जाएगा। यहां बसपा से मनोज पाठक, भाजपा से चौधरी लक्ष्मीनारायण और राष्ट्रीय लोकदल से ऋषिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार फिर सत्ता में लौटेगी। सीएम अखिलेश यादव ने युवाओं पर विश्वास करते हुए अतुल सिसौदिया को छाता क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। छाता में अबकी बार सपा की विजयी होगी और विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। अतुल सिसौदिया ने कहा कि वे सकारात्मक राजनीति में विश्वास करते हैं। इस मौके पर बृजकिशोर शर्मा, कल्यान सिंह, रामेश्वर सैनी, पीडी शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें