थाने और चौकी पर आने वाले हर शख्स से वोट को कहा जाएगा। ड्यूटी के दौरान जहां भी लोग मिलेंगे उनसे शत-प्रतिशत मतदान करने को कहेंगे। पुलिस अफसरों ने शपथ ली कि वह ऐसा माहौल बनाएंगे जो हर शख्स निडर होकर वोट डालने के लिए जा सके।
अमर उजाला का अभियान शत-प्रतिशत मतदान। शुक्रवार को इस मुहिम से जुड़कर पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में शपथ ली। यहां सभी पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह अपना वोट जरूर डालेंगे। पुलिस का आमतौर पर पब्लिक से मिलना जुलना अधिक रहता है, लिहाजा सभी से वोट करने की अपील की जाएगी।
इतना ही नहीं लोगों से कहा जाएगा कि अगर कोई किसी को वोट डालने से रोकता है तो तत्काल इसकी जानकारी भी पुलिस को दें। वोट हर किसी का अधिकार है, मतदान वाले दिन सुबह ही बूथ पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करें।