मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन मामले में कोर्ट ने डीएम, एसएसपी के साथ ही मंदिर प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा और दीपक शर्मा एडवोकेट की याचिका पर न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन में सुनवाई चल रही है।
पूरा मामला बांकेबिहारी मंदिर के जगमोहन में वीवीआई लोगों द्वारा कुर्सी डालकर बैठने और शस्त्रों के साथ सुरक्षाकर्मी के मौजूद होने से जुड़ा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। जगमोहन वह स्थान है, जहां ठाकुर जी का सिंहासन विराजमान किया जाता है।
याचिका में कहा गया था कि इससे ठाकुर जी के मान सम्मान और मर्यादा का उल्लंघन हुआ। 26 अगस्त को दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए मंदिर प्रबंधक, जिलाधिकारी व एसपी को नोटिस जारी किया है।