फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, बसपा और रालोद प्रत्याशी ने कराया नामांकन

Sat, 21 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2017 के लिए शुक्रवार को सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें बसपा के चार, कांग्रेस से एक, रालोद से एक और एक निर्दलीय ने अपना नामीनेशन कराया है। कलक्ट्रेट पर बढ़ी सियासी गहमागहमी को देखते हुए प्रशासन भी चौकस रहा। कलक्ट्रेट में केवल प्रत्याशी और प्रस्तावकों को ही एंट्री दी गई।
विज्ञापन


सुबह से ही कलक्ट्रेट पर सियासी लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सुबह को सबसे पहले बलदेव विधानसभा से रालोद प्रत्याशी के रूप में निरंजन सिंह धनकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।

इन्होंने नामीनेशन फार्म के साथ शपथ पत्र भी दाखिल किए। इसके बाद छाता विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मनोज पाठक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने नामांकन फार्म के साथ अपने सभी शपथ पत्र भी भरे हैं। 
विज्ञापन


गोवर्धन विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजकुमार रावत ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। वह अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचे थे। वहीं मांट से बसपा के उम्मीदवार श्यामसुंदर शर्मा अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वह सात बार के विधायक हैं। अब नवीं दफा चुनावी मैदान में हैं।

मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जबकि मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और चार दफा के विधायक प्रदीप माथुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं छाता विधानसभा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी राजू ने भी पर्चा भरा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें