फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त सिपाही का परिवार को लेकर हुआ था साधु से झगड़ा

Sat, 21 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
बर्खास्त सिपाही की हत्या साधु ने ही की थी। दरअसल बर्खास्त सिपाही नहीं चाहता था कि उसके परिवार वाले गोधूलिपुरम स्थित श्री मोहन सन्यास आश्रम में आएं। लेकिन साधु अक्सर उन्हें बुला लिया करता था। इसे लेकर पहले भी प्रभास गौतम का आश्रम के साधु से विवाद हुआ था। बर्खास्त सिपाही की हत्या भी इसी विवाद में की गई है। 
विज्ञापन


आश्रम में रहने वाले और बर्खास्त सिपाही की हत्या के चश्मदीद पीयूष ने पुलिस को जो जानकारी दी है उससे पूरी वारदात का खुलासा हो गया है। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह नेे बताया कि मृतक प्रभास के परिवार का आश्रम में आना-जाना था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बर्खास्त सिपाही ने परिवार को रोकना शुरू कर दिया था। लेकिन मोहन सन्यास आश्रम के साधु राजेंद्रानंदपुरी परिवार वालों को बुला ही लेते थे।

इसे लेकर बर्खास्त सिपाही से विवाद रहने लगा। उस दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर साधु राजेंद्रानंदपुरी ने लोहे की छड़ उठाई और प्रभास गौतम के सिर में दे मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद साधु भी फांसी के फंदे पर झूल गया। 
विज्ञापन


पुलिस को पीयूष ने बताया कि उसे डर था कि कहीं साधु उसे भी न मार दे लिहाजा वह भाग गया था। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद पीयूष को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें