फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में पहले दिन 48 ने किए नामांकन

Fri, 09 Oct 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में नामांकन के पहले दिन ही उम्मीदवार और समर्थकों का ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर हुजूम लगा रहा। अधिकांश उम्मीदवारों ने इस दौरान अपनी जनशक्ति का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को 48 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए बलदेव और राया ब्लाक के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में पहले दिन 48 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिस दल के उम्मीदवार कलक्ट्रेट पहुंचते झंडे और बैनरों के साथ नारों की गूंज से परिसर गूंजने लगता। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह दौर शाम चार बजे तक जारी रहा। इससे पहले 17 उम्मीदवार बगैर भीड़ के ही नामांकन दाखिल कर गए।

उम्मीदवारों के साथ सभी दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी निरंतर बनी रही। रालोद से विधायक पूरन प्रकाश के साथ जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिकरवार सहित रविंद्र नरवार, यतेंद्र सिकरवार, बुद्धा सिंह प्रधान, राजपाल भरंगर, हरवीर, जयवीर, रामरसपाल पौनिया भी समर्थित उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, महामंत्री रविंद्र पांडेय, पूर्व सांसद तेजवीर, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक प्रणतपाल, अजय कुमार पोइया, भूपेंद्र चौधरी, रामकिशन पाठक, विनोद चौधरी आदि समर्थित उम्मीदवारों के साथ रहे। यही स्थित बसपा और सपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ भी थी।

इस तरह प्रमुख रूप से राष्ट्रीय लोकदल समर्थित राजेंद्र सिंह सिकरवार सहित छह उम्मीदवार और बसपा से ब्रज केसरी देवेंद्र सिंह पहलवान सहित पांच, बीजेपी समर्थित चार और सपा समर्थित उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन


इन्होंने दाखिल किए नामांकन
वार्ड 31-राजेंद्र सिंह सिकरवार, सुरेंद्र सिंह, बलराम, रामकुमार सिंह, भूप सिंह, हरीचंद्र, यतेंद्र कुमार
वार्ड 32-सूरज पहलवान, नित्यानंद, कोमल, पवनजीत, मंजीत, राकेश
वार्ड 33-बैकुंठी देवी, जयदेवी, अशोक देवी, रामवती, भूरी
वार्ड 34-कमलेश, शीलम
वार्ड 35-बलवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, लालजीत, प्रेम कुमार, योगेश, वीरपाल, विनीत कुमार
वार्ड 36-गुड्डी, भगवान देवी
वार्ड 37-देवेंद्र पहलवान, रामवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सिद्धार्थ सिंह, मिथलेश कुमार, मुनीषा देवी, बच्चू सिंह, रूमाल सिंह, ओमवीर, अनिल कुमार, सत्यपाल
वार्ड 38-रामवती, भावना, सरोज, ओमकुमारी, विमलेश, अनीता देवी, विजय लक्ष्मी, रेखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें