फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनपारई को हराकर नोएडा ने जीती प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
मथुरा। गांव छिनपारई में आयोजित प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में विजयी नोएडा टीम के खिलाड़ी ट्राफी के - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। गांव छिनपारई में दो दिवसीय डे-नाइट प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नोएडा की टीम ने छिनपारई की टीम को 42-38 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि मुकेश पहलवान ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका धर्मवीर सिंह एवं स्कोरर की भूमिका सचिन चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर के महंत गौरांग दास महाराज, गोपाल चेयरमैन, केशव प्रधान, दर्याब सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह, समय सिंह, लोकेश चौधरी, महेश डीलर, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें