फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने तहसील किचिन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। कोरोना संक्रमण काल में आन्यौर परिक्रमा मार्ग के रमणरेती आश्रम में प्रशासन द्वारा संचालित तहसील किचिन का उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक नोडल अधिकारी विपिन कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम राहुल यादव से जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते मथुरा में स्थिति नियंत्रण में है। तहसील किचिन में प्रतिदिन जरूरतमंदों के लिए संतों के सहयोग से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। गोवर्धन में संचालित किचिन में साफ-सफाई व उत्तम व्यवस्था देखने को मिली है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा है।
उन्होंने प्रशासन की ओर राजस्थान सीमा के जाजमपट्टी पर राहत शिविर की निरीक्षण किया। महंत हरिओम दास महाराज, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक, लेखपाल गौरीशंकर शर्मा, पवन कुमार, ब्रजभूषण अवस्थी, राजवीर सिंह, मोहन सिंह, बिंदेश दीक्षित, आचार्य ब्रजराज शास्त्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें