फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौ बालकों का जिला बॉक्सिंग टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोरखपुर में 10 से 13 जुलाई तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुए। ट्रायल में कुल 28 बालकों ने भाग लिया। इसमें से 9 बालकों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि बारिश के कारण एक घंटे देरी से चार बजे के करीब ट्रायल शुरु हुए। जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में लोकेश धनगर, 46-48 में नितिन पंडित, 48-50 में सजल प्रताप सिंह, 52-54 में आरव गौतम, 54-57 में कृष्णा गोस्वामी, 57-60 में भीष्म प्रताप, 60-63 में फराज अली, 70-75 में नीरज और 75-80 में लक्ष्मण का चयन हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ियों का आज (शनिवार) को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय टीम के लिए ट्रायल होगा। मंडलीय टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ी 10 से 13 तक गोरखपुर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले चयनित खिलाड़ियों को कैंप में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें