फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया मेले में 1100 बसों को चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज की 100 से अधिक बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। पूरे मेले के दौरान करीब 1100 बस फेरों का संचालन करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अनुसार श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बसों की फिटनेस, तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कार्यशालाओं में मैकेनिक और तकनीकी कर्मचारी बसों को पूरी तरह दुरुस्त करने में जुटे हैं, ताकि संचालन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या सामने न आए। मेले के दौरान प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों की तैनाती की जाएगी, जिससे गोवर्धन सहित आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को समय पर परिवहन सुविधा मिल सके। आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की संख्या के अनुरूप अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी। केंद्र प्रभारी जय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि चालकों और परिचालकों को भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, सुरक्षित ड्राइविंग और निर्धारित समय पर बस संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले में लगाई जाने वाली बसों पर नए आकर्षक स्टीकर भी लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें