मथुरा। हाईवे की बैकुंठ विहार कॉलोनी में नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी पर मायके वाले भी पहुंच गए। हंगामा करते देख ससुरालीजन भाग गए। उसकी मां ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
सौंख रोड स्थित बैकुंठ बिहार कॉलोनी निवासी पवन का विवाह राया के योगेंद्र कुमार की बेटी पायल से 30 दिसंबर-2020 को हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने गला घोंटकर मार दिया और शव को पंखे से लटका दिया। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पायल की मां गीता देवी की तहरीर पर पति, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।