फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नवजात की मौत... डीएनए बताएगा कौन है दुष्कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। दुष्कर्म पीड़िता के मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस डीएनए जांच कराएगी। इसके लिए पुलिस ने साेमवार रात जिला अस्पताल में जन्मी नवजात की माैत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर सैंपल सुरक्षित रखा गया है। अब बुधवार को जेल में निरुद्ध तीनों आरोपियों के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

नौहझील थाने में 19 अगस्त 2026 को गर्भवती युवती की तहरीर पर तीन युवकों पर दुष्कर्म एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। युवती का आरोप था कि वह किसी काम से बाजना गई थी, जहां उसकी मुलाकात महारामढ़ी निवासी बस चालक गौरव से हुई। गौरव ने उसकी मुलाकात बाजना स्थित कार धुलाई सेंटर पर काम करने वाले जरैलिया निवासी हरेंद्र से कराई थी और हरेंद्र के माध्यम से वह बाजना निवासी सुनील से मिली।
युवती का आरोप था कि सुनील ने उसे अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र के होटल में गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान घटनाक्षेत्र अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। इसलिए अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की नजरों से दूर है।
विज्ञापन

घटनाक्रम से पर्दा हटाने के लिए पुलिस ने कोर्ट से डीएनए जांच कराने की अनुमति मांगी थी। इसी दौरान परिजन के साथ रह रही करीब साढ़े आठ महीने की गर्भवती युवती को रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार रात उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के दो घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए के लिए बच्ची का सैंपल सुरक्षित कर रख लिया और युवती का भी सैंपल लिया गया है। अब पुलिस बुधवार को जेल में निरुद्ध तीनों आरोपियों के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजेगी। नवजात से डीएनए मिलान होने पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंच जाएगी।
::::::::::::::::
जेल में निरुद्ध तीनों युवकों के भी डीएनए सैंपल लिए जाएंगे और उनका मिलान नवजात के सैंपल से कराया जाएगा। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। - अमरनाथ यादव, सीओ मांट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें