ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के साथ साथ इस्कॉन मंदिर, श्रीराधाबल्लभ मंदिर और श्री राधारमण मंदिर भी लोगों की भीड़ उमड़ती है। वहीं संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए श्रद्धालु बेताब हो रहे हैं। नए साल पर श्रद्धालु उनके भी दर्शन की आस लगाए हुए हैं। इसलिए लोगों ने होटलों और गेस्ट हाउस बुक कर लिए हैं।
होटल श्रीकृष्णा इंटरनेशनल के स्वामी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नए साल पर वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में भीड़ रहती है। लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है। नववर्ष से पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती है। पहले दिन ऐसे लोग शुभ काम करते हैं, उनका मानना है कि पहले दिन अच्छे कार्य करने और आराध्य के दर्शन करने से उनकी पूरी साल अच्छी जाएगी।