फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी के भक्त ध्यान दें: नववर्ष से पहले वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश रोका, ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे

Wed, 24 Dec 2025 10:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में नववर्ष पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। बड़ी संख्या में भक्त बांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से भी यातायात प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में नव वर्ष से पहले ही देशभर से श्रद्धालुओं आने लगे हैं, जिससे नगर में जाम के हालात बन रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार किया है। इसमें आज से 5 जनवरी तक बाहरी वाहनों के नगर प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। श्रद्धालुओं की भीड़ के देखते हुए नगर में ई रिक्शाओं के संचालन पर भी नियंत्रण किया गया है। वाहनों पर नियंत्रण के लिए सभी प्रवेश मार्ग सहित 80 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन


नए साल पर देशभर से लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। छटीकरा से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा। श्रद्धालु यहां स्थाई और अस्थाई तौर पर बनीं पार्किंग पर खड़ा कर ई रिक्शा और गोल्फ कार्ट से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। 

 

इसी प्रकार मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को पागल बाबा मंदिर के समीप पार्किंग में, यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले वाहनों को पानी गांव पार्किंग, दारुक पार्किंग पर खड़ा कर सकेंगे। आगरा-दिल्ली हाईवे से सुनरख मार्ग से होकर आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर स्थित पार्किंग पर रोका जाएगा। इन सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाए जाएंगे। 

 

यहां पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान भी तैनात किया गया है। पुलिस के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सभी प्रवेश मार्ग सहित नगर के तिराहे-चौराहों पर 80 स्थानों पर बैरियर लगाकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 25 दिसंबर से और एक जनवरी को सभी ई रिक्शाओं के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

 
विज्ञापन

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि नगर में 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। भीड़ को देखते हुए ई रिक्शा भी विशेष दिनों में संचालन पर भी रोक रहेगी। इसके लिए बैरियर लगाए गए हैं। जहां पुलिस बल के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़ें-CAT Result 2025: आगरा में अनुभव ने 99.95 प्रतिशत के साथ जिले में किया टाॅप, दूसरे स्थान पर रहे हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें