फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में भतीजे ने की सराफा की हत्या...इसलिए उतारा माैत के घाट, पुलिस का चाैंकाने वाला खुलासा

Tue, 06 Jan 2026 05:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सराफा का खून से लथपथ शव घर में मिला था। वारदात की जांच के दाैरान पुलिस ने चाैंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या को अंजाम सराफा कारोबारी के भतीजे ने दिया था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंद नगर पुलिस ने चांदी कारोबारी की हत्या करने के मामले में भतीजे को गिरफ्तार किया है। उसने गेमिंग एप पर 35 लाख रुपए हारने के बाद वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा था। उसके पास से 46 किलो चांदी और 18 हजार रुपए बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गोविंद नगर के गुरु कृपा संगम निवासी ललित उर्फ रितेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मथुरा के थाना गोविंद नगर के तेलीपाड़ा, लाल दरवाजा इलाके में 60 वर्षीय चांदी कारोबारी सतीश चंद्र गर्ग अपने मकान में अकेले रहा करते थे। उनके तीन बेटे हैं जो कि बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर में उनके अलावा दो किराएदार भी रहते थे। रविवार सुबह जब उनकी सीढि़यों का गेट नहीं खुला तो किराएदारों को शक हुआ। उन्होंने सतीश चंद्र के परिजनों को फोन के द्वारा सूचित किया। पुलिस के आने पर जब गेट खोल कर देखा गया तो चांदी कारोबारी अपने कमरे में पलंग पर मृत पड़े मिले थे।
विज्ञापन


बुजुर्ग चांदी कारोबारी का शव घर में खून से लथपथ मिला था। घर की सारी अलमारी खुली हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त था। कारोबारी की कनपटी पर गोली लगने का निशान था। परिजनों का आरोप था कि कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई और घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें