फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोसी में 10 से अधिक हिंदू सम्मेलन करेगा संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में काेसीकलां जिले में 10 से अधिक हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से हिंदुओं को जगाएगा। इसके लिए स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। इन सम्मेलनों में संत, महात्मा, मंदिरों के पुजारी व महिलाओं की भी सहभागिता रहेगी। बस्तियों में हिंदू सम्मेलनों के जरिये आम जनमानस जुड़ सके, इसके लिए कलश यात्रा, प्रभात फेरी, मंदिरों में भजन-कीर्तन के माध्यम से मातृशक्ति को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में जिला प्रचारक कुश ने कहा कि संपर्क व सम्मेलन के माध्यम से हिंदू जागृति व घर-घर भारत माता का चित्र एवं राष्ट्रीय बोध का जागरण कराने के लिए पत्रकों का वितरण किया जाएगा। सम्मेलन के लिए आचार्य अशोक पालक, हेमंत दीक्षित संरक्षक, मुकेश वैष्णव सह संरक्षक, चंद्रवर्धन अग्रवाल अध्यक्ष, मनीष उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष हरमीत सिंह, सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राहुल को सौंपी गई है। स्वयंसेवकों में कमला नगर की जिम्मेदारी विष्णु शर्मा, मुकेश, मनीष, लोकेंद्र, अग्रसेन नगर में अंजना, लवली, टिकू, हरमीत, मध्यबस्ती में राजेश आचार्य, धर्मवीर शर्मा, लोकेश व ज्योतिराव फुले नगर में दिनेश, विष्णु सैनी, लक्ष्मी नारायन को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें