फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना को 132 रन से हरा कर नंदगांव बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। 41वें आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नंदगांव क्रिकेट क्लब ने बरसाना इलेवन स्टार क्लब को 132 रनों से हरा कर मैच जीत लिया। कस्बे की पदम फौजी स्पोर्ट्स अकादमी में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नंदगांव क्लब व बरसाना इलेवन स्टार क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीत कर नंदगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बरसाना की टीम 103 रनों पर ऑल आउट हो गई। 132 रनों से नंदगांव ने फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

नदीम मैन ऑफ द मैच और कपिल गोस्वामी मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर सचिन कटारा व बेस्ट बल्लेबाज मनीष को घोषित किया गया। टूर्नामेंट समिति ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। मैच में अंपायरिंग राजेंद्र हंस व प्रेम चंद खंडेलवाल ने की। स्कोरिंग शंकर लाल अग्रवाल ने की।
इस मौके पर समाजसेवी पदम फौजी, व्यापारी नेता नरेंद्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अमर चंद परमार, शरद शैलेंद्र, राधारमण, राजेश यादव, ललित सिंह, हरिओम छोंकर, रनवीर सिंह, संजय परमार, ओमप्रकाश चौधरी, नंदन कटारा, विजेंद्र आचार्य, अमर चंद परमार, गोविंदा कटारा, दीनू ठाकुर, माधव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें