फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: म्यूजिकल आर्टिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। चैतन्य विहार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद जब मृतक के दोस्त ने घटना के बारे में बताया तो परिजन हैरान रह गए। वह म्यूजिकल आर्टिस्ट थे। मृतक के भाई ने पत्नी और एक युवक पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी दी है।
विज्ञापन

सीएफसी चौराहा, मथुरा दरवाजा निवासी गोविंद गोस्वामी ने बताया कि उनके भाई 34 वर्षीय करण गोस्वामी उर्फ गोपाल गोस्वामी मुंबई में अपनी बहन प्रीति शर्मा के साथ रहकर म्यूजिकल आर्टिस्ट के रूप में काम करते थे। वहीं उनकी मुलाकात गंगई, जबलपुर निवासी युवती से हुई और 26 अप्रैल 2021 को जबलपुर में दोनों का विवाह हुआ, जिससे उनका एक पुत्र है।
मृतक के भाई के अनुसार 8 नवंबर को दिवाली पर पत्नी और एक युवक ने करण को वृंदावन भेजकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करने को कहा और दो दिन बाद आने की बात कही। आरोप है कि करण के वृंदावन पहुंचने पर एक युवक ने फोन कर धमकाया। 24 नवंबर की रात करण अपने मित्र अंशुल चौधरी के साथ केशव धाम स्थित युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि युवक ने कार की चाबी से करण के सिर, गर्दन, छाती और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर 25 नवंबर की रात करण को मथुरा मार्ग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मथुरा एक निजी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सीओ वृंदावन प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का झगड़ा है। मृतक के भाई द्वारा पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें