मथुरा के राया में दो दिन पूर्व मांट ब्रांच गंग नहर के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सात अगस्त को मांट ब्रांच गंग नहर नगला विजय के पास अज्ञात महिला का शव मिला था शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार के दिन मृतक महिला की शिनाख्त बरखा पत्नी वेद प्रकाश निवासी हाइवे मथुरा के रूप में हुई।