फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी आपदा: धराली में लापता हुआ मथुरा का जवान, परिजनों को सता रही चिंता; सकुशल वापसी की कर रहे प्रार्थना

Sat, 09 Aug 2025 04:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

धराली में हुई आपदा में मथुरा निवासी सेना का जवान भी लापता है। सेना के जवान के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा हुआ है। हर कोई उनके सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है।
विज्ञापन
लापता सेना का जवान प्रेम सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी आपदा में मथुरा निवासी सेना का जवान भी लापता हो गया है। अब तक जवान के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है। परिजनों को चिंता सता रही है। ग्रामीण जवान की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राया के सादाबाद रोड पर स्थित गांव नगला हर्राय निवासी प्रेम सिंह (20) अग्निवीर भर्ती से आर्मी में शामिल हुए थे। बताया गया कि पांच अगस्त को धराली में बादल फटने के दौरान प्रेम सिंह भी लापता हो गए। भाई नीरज और राजू ने बताया कि घटना के अगले दिन कंट्रोल रूम से लापता होने की सूचना मिली थी। उसके बाद कोई जानकारी नहीं हो सकी। 

 
विज्ञापन

प्रेम सिंह 19 जून को दिल्ली से ट्रेनिंग के बाद गांव आए थे। उसके बाद वह वापस चले गए। जवान प्रेम सिंह के लापता होने के बाद घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है। ग्रामीण प्रेम सिंह के सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

बड़े भाई भी नेवी में है तैनात
गांव नगला हर्राय निवासी जगदीश सिंह के पांच पुत्र हैं, जिस में प्रेम सिंह सबसे छोटे हैं। बड़ा बेटा धर्मेन्द्र भी नेवी में है, जो फिलहाल केरल में तैनात हैं। 

ये भी पढ़ें: UP: रक्षाबंधन पर बेटा नहीं...आई उसकी लाश, दो दिन से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें