फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हेमेंद्र की शिकायतों के आधार पर जमीन की जांच कराएगी नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमीन के विवाद में व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की हत्या के बाद नगर निगम भी सतर्क हो गया है। निगम के अधिकारी अपने स्तर विवादित जमीन की जांच करेगी। अधिकारी हेमेंद्र द्वारा की गई शिकायतों को खंगालने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार रात को हेमेंद्र गर्ग की जमीन की रंजिश में दो सगे भाइयों ने हत्या कराई थी। वारदात से पहले हेमेंद्र ने जमीन की जांच कराने के लिए आईजीआरएस पोर्टल समेत विभिन्न अधिकारियों से करीब 38 से 40 शिकायतें की थीं। इसके बाद भी किसी अधिकारी ने उनकी समस्या नहीं सुनी। सूत्रों के अनुुसार बुधवार को वह नगर निगम कार्यालय भी गए थे। उन्होंने अधिकारियों से जमीन की जांच की गुहार लगाई थी। हालांकि उसी रात नौ बजे उनकी हत्या हो गई। वारदात के बाद नगर निगम अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं।

सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया है कि मृतक हेमेंद्र द्वारा की गई शिकायतों को खंगाला जा रहा है। शिकायतों के आधार पर जमीन की जांच कराई जाएगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि कहीं नगर निगम की जमीन पर तो निर्माण नहीं हो रहा है। साथ ही जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें