फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर नगर निगम गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में धूल उड़ने से रोकने के लिए नगर निगम सुबह-शाम सड़क के दोनों तरफ पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके अलावा 9 स्थानों पर रैन बसेरा बनेंगे। परिक्रमा मार्गों पर कार्तिक पूर्णिमा (19 नवंबर) तक साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के पूर्ण इंतजाम रहेंगे। यह निर्देश मंगलवार को नगर आयुक्त अनुनय झा ने कलक्ट्रेट में निगम के अधिकारियों की बैठक में दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पाथवे (कच्चे मार्ग) पर अस्थायी अतिक्रमण के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता को निर्देशित किया कि वह उज्ज्वल ब्रज संस्था के साथ समन्वय बनाकर प्रतिदिन अभियान चलाएं। इसके अतिरिक्त विशेष दिनों/पर्वों पर 2 पालियों में अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण को हटवाएं। इसके अलावा 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तक परिक्रमा मार्ग में सफाई, चूना, प्रकाश आदि का विशेष ध्यान रखा जाए।
नगर आयुक्त ने आगामी समय में आने वाले सर्दी मौसम को देखते हुए वृंदावन नगर में अस्थायी रूप से अटल्ला चुंगी, परशुराम पार्क, मथुरा नगर में बंगाली घाट, नगला कोल्हू, भूतेश्वर स्टेशन, भूतेश्वर तिराहा, रेलवे जंक्शन, कैंट, गोवर्धन चौराहा एवं वृंदावन में गांधी पार्क के पास अस्थायी रैन बसेरे का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के दृष्टिगत बॉल पेंटिंग, शौचालय, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, वेस्ट प्रोसेसिंग, ट्रांसपोर्टेशन, आईईसी. केंपेनिंग आदि समस्त कार्य कराए जाने को अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी को निर्देशित किया गया कि वृंदावन नगर में रोड साइड पडे़ सीएंडडी वेस्ट को हटवाने की कार्रवाई तत्काल कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें