फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने 60 अवैध होर्डिंग्स-फ्लैक्स हटाए, छह को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के चौराहे और तिराहों पर अवैध तरीके से लगे होर्डिंग्स, फ्लैक्स को हटवाने की कार्रवाई नगर निगम ने शुरू कर दी है। मंगलवार को शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे 60 होर्डिंग्स और फ्लैक्स को हटवाया गया। साथ ही छह कोचिंग सेंटरों को नोटिस भी भेजे गए कि बिना अनुमति के यह नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने दो अक्तूबर को फ्लैक्स और होर्डिंग्स शहर की बिगाड़ रहे हैं शोभा, समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर को संज्ञान में लेकर नगर आयुक्त अनुनय झा ने तत्काल अधीनस्थों को कार्रवाई करके अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स हटाने के निर्देश दिए। मंगलवार को नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ अभियान चलाने के लिए गई। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग पर अभियान चलाकर नगर निगम की टीम ने होर्डिंग्स और फ्लैक्स उतरवा दिए।
करीब 60 होर्डिंग्स और फ्लैक्स उतरवाने के साथ ही नगर निगम ने छह कोचिंग सेंटरों के संचालकों को जुर्माने का नोटिस भेजा है। टीम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम, राजस्व निरीक्षक यादवेंद्र, राजस्व निरीक्षक जीशान और प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही। कर अधीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि चयनित स्थल के अलावा कहीं भी फ्लैक्स और होर्डिंग्स लगाने वाले के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगी और जुर्माना भी वसूलेगी। यह अभियान लगातार चलता रहेगा॥
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें