फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mudiya Purnima Mela: पहले दिन सुनसान नजर आया परिक्रमा मार्ग, मानसी गंगा गिरिराज मुखारबिंद मंदिर में रबड़ी से हुआ अभिषेक

Fri, 08 Jul 2022 10:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन (मथुरा)

सार

मुड़िया मेले के पहले दिन सूर्य की तपिश के चलते श्रद्धालुओं के कदम परिक्रमा मार्ग की ओर नहीं बढ़ सके। पूरे दिन परिक्रमा मार्ग सुनसान नजर आया। कुछ श्रद्धालु निजी वाहनों से गोवर्धन पहुंचे। वे गिरिराज जी के दर्शन कर वापस चले गए। वहीं भीड़ को देखते हुए पुलिस ने परिक्रमा मार्ग पर मुस्तैदी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर भीड़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों में गिरिराज प्रभु का दूध, दही, रबड़ी, शहद आदि से अभिषेक किया जा रहा है। शुक्रवार को मुड़िया मेला के पहले दिन दोपहर को मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज जी का रबड़ी से सेवायत विष्णु भगवान, ज्ञानविहारी, रोहित शर्मा ने अभिषेक किया। इसके उपरांत शाम को फूलबंगला में विराजे गिरिराज प्रभु के शृंगार दर्शन कराए गए।

विज्ञापन


मुड़िया मेले के पहले दिन सूर्य की तपिश के चलते श्रद्धालुओं के कदम परिक्रमा मार्ग की ओर नहीं बढ़ सके। पूरे दिन परिक्रमा मार्ग सुनसान नजर आया। कुछ श्रद्धालु निजी वाहनों से गोवर्धन पहुंचे। वे गिरिराज जी के दर्शन कर वापस चले गए। रात में भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए परिक्रमा मार्ग में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है। शनिवार-रविवार को दिल्ली, हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गिरिराज परिक्रमा के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

परिक्रमा में ई-रिक्शा के प्रवेश पर लगी पाबंदी 
मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। मेला में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से ही कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के निर्देशन में सभी ड्यूटी प्वाइंट व बैरियरों पर परिक्रमा मार्ग व उसके आसपास वाहनों को पूरी तरह से रोकने के निर्देश दिए हैं। मेला में प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों के चार पहिया वाहनों के पास पर भी रोक लगा दी है। साथ ही ई-रिक्शा की परिक्रमा पर भी रोक लगा दी है। इसके लिए मेला में स्थानीय लोगों से सहयोग बनाए रखने के लिए कहा है। 

सीसीटीवी से होगी परिक्रमा मार्ग की निगरानी
मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खाका प्रशासन ने खींच लिया है। परिक्रमा मार्ग में आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सीसीटीवी एवं मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें