फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलकारी गूंजने से पहले छाया मातम: डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; लगाया ये आरोप

Sun, 29 Sep 2024 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से प्रसूता की जान गई है। पुलिस ने मामला शांत कराया। 

 
विज्ञापन
प्रसूता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जमुना पर इलाके में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन




जमुना पार इलाके के रहने वाले  पंकज चौधरी की पत्नी पुष्पा का पिछले नौ महीने से रश्मि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बताया गया है कि बीते दिन डिलीवरी के लिये भर्ती कराई गई थी। अचानक महिला पूनम की तबीयत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ये देख अस्पताल के स्टाफ के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को शांत कराया। थाना जमुना पार प्रभारी छोटेलाल यादव का कहना है कि मृत महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उनका कहना है कि डॉक्टर पैनल से  वीडियोग्राफी कराकर जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं हॉस्पिटल संचालिका डॉक्टर रश्मि ने बताया के उनके यहां महिला की मौत नहीं हुई है। महिला के पति को ऑपरेशन के लिए बोला था, लेकिन उन्होंने ऑपरेशन की अनुमति नहीं दी। यहां तक के ऑपरेशन के कागजातों पर भी साइन नहीं किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें